तिलक समारोह के लिये निकले ठे’केदार की ह’त्या, हाईवे किनारे मिली ला’श और गाड़ी

गोपालगंज. बिहार में तिलक समारोह में गए एक ठेकेदार की हत्या कर दी गई. मामला गोपालगंज जिला से जुड़ा है. जिले के बैकुंठपुर थाने के महारानी गांव के रहेन वाले मृतक मनोज सिंह की लावारिस हालत में बाइक और लाश दोनों एनएच-27 किनारे मिली. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तफ़्तीश में जुट गई. मृतक ठेकेदार का नाम मनोज सिंह है जो बुधवार से लापता थे.

बिहार के गोपालगंज में एक ठेकेदार की हत्या कर दी गई (मृतक की फाइल फोटो)

ठेकेदार मनोज सिंह की अपराधियों ने हत्या करने के बाद नेशनल हाईवे के किनारे शव फेंक दिया. घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव की है. मृतक मनोज सिंह बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के महारानी गांव के रहने वाले थे. परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव में वो एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे. देर रात जब वो घर नहीं लौटे तो परिजनों ने कुचायकोट थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई और पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मनोज सिंह की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू कर दी.

पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी कि गुरुवार की दोपहर में कुचायकोट थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव के पास एनएच-27 के किनारे मनोज सिंह का शव मिला. घटनास्थल पर उनकी बाइक भी बरामद की गई है…
सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मनोज सिंह नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित आवास पर रहते थे. वो तिलक समारोह में जाने के लिए निकले थे इसके बाद उनकी हत्या हो गई. हत्या कैसे हुई और किसने की इसका खुलासा नहीं हो सका है. एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को भेजा जा रहा है. इसके बाद खुलासा हो पाएगा कि हत्या कैसे हुई है.

परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने हत्या कर पुलिस से बचने के लिए लाश को एनएच-27 के किनारे फेंक दी है. हत्या के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है. उग्र परिजन पुलिस पर समय रहते मनोज सिंह की बरामदगी के लिए कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे थे. एसपी आनंद कुमार ने इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है, जो केस की जांच कर खुलासा करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading