सदर अस्पताल में एक छत के नीचे होंगी सभी सुविधाएं

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल अब मॉडल अस्पताल के रूप में जाना जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गयी है। जिले भर से यहां आने वाले मरीजों को अब एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

गुणवत्तापूर्ण इलाज, जांच, पैथोलॉजिकल जांच, एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड समेत सभी प्रकार की सुविधाएं कुछ दिनों बाद एक ही भवन में उपलब्ध होंगी।

इन सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव के.सेंथिल कुमार ने सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच का निरीक्षण किया।

इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओ की समीक्षा की।

कुढ़नी व सदर अस्पताल के ओपीडी में काफी कम सुविधाएं मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी से शोकॉज किया। सीएस को कम परफॉर्मेंस वाले पीएचसी प्रभारियों पर कार्रवाई को कहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading