मुजफ्फरपुर : ट्रक चो’री और सा’जिश कर बेचने के मामले में रायपुर जे’ल में बंद सत्येंद्र कुमार सिंह का रोज नया का’रनामा सामने आ रहा है। बताया जाता है कि शहर के एक ब्रांडेड आभूषण शोरूम के मैनेजर भी उसकी त’लाश कर रहे है।
वह वहां से कुछ दिन पूर्व 25 लाख का हार अपनी पत्नी को दिलवाया था। उसने कुछ रकम देकर हार ले लिया। बाकी की रकम बाद में देने की बात कही। अब उसके जे’ल जाने के बाद शो रूम के मैनेजर बे’चैन है।
इसके अलावा कई लोगों से प्रापर्टी दिलाने के नाम पर भी वह मोटी र’कम उठा चुका है। सभी लगातार सदर थाने का च’क्कर का’ट रहे है।
पुलिस से सत्येंद्र कुमार सिंह की जानकारी ले रहे है। पुलिस अभी इस स्थिति में नहीं है कि लोगों को मामले को लेकर अद्यतन जानकारी दे सके।
रायपुर पुलिस की मानें तो इस सिंडिकेट में दो दर्जन से अधिक ट्रांसपोर्टर शामिल है। उनकी कुंडली रायपुर पुलिस तैयार कर रही है। साथ ही रायपुर जेल में बंद पटना के नागेंद्र और मुजफ्फरपुर के सत्येंद्र कुमार सिंह से पुलिस जेल में ही पूछताछ करेगी।
इसके लिए पुलिस की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों से सिंडिकेट के मा’फियाओं के संबंध में जानकारी ली जाएगी।


