सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच में अब दो पाली में मिलेगी ओपीडी सुविधा, मरीजों को होगी सुविधा

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के मरीजों को सोमवार से अब दो पाली में आउटडोर की सुविधा मिलेगी। वहीं एसकेएमसीएच में 15 दिसंबर से मरीजों को यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गयी है।

सिविल सर्जन डॉ.उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि रोस्टर बना लिया गया है। डॉक्टरों की ओपीडी में दो पाली का ड्यूटी तैयार किया गया है। आइपीडी में जो डॉक्टर रहेंगे, उनकी भी ड्यूटी बांट दी गयी है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर, नर्स और पारा मेडिकल स्टॉफ का रोस्टर बनाया गया है। इनकी भी दो पाली में बांट दी गयी है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अब दो पाली में इलाज की सुविधा मिलेगी।

इसके लिए दवा के साथ-साथ भर्ती करने वाले मरीजों की भी पूरी तैयारी की गयी है। एक काउंटर बनाया गया है, जहां मरीजों को हर सुविधा प्रदान की जाएगी।

विभाग की ओर से मिशन-60 के बाद यह नया आदेश जारी किया गया है। सुबह की पाली 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। शाम की पाली शाम चार बजे से छह बजे तक होगी।

शीतकालीन सत्र नवंबर से फरवरी त क शाम की पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। यहां पूछताछ काउंटर पर हिन्दी व स्थानीय भाषा जानने वाले कर्मी रहेंगे।

मरीजों को लाइन लगाने या चिकित्सक कक्ष तक पहुंचाने में जीविका दीदी हेल्पर का काम करेंगी। मरीजों के लिए प्रतीक्षा कक्ष बनाये गये है, जहां पर पंखा, टेलीविजन आदि की सुविधा है। सिविल सर्जन डॉ.यूसी शर्मा ने बताया कि सदर अस्पताल उपाधीक्षक व प्रबंधक से रोस्टर के अनुसार ड्यूटी कराने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.