डायन का आ’रोप लगा महिला से मा’रपीट, मै’ला पि’लाने का प्रयास

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पर डा’यन का आ’रोप लगाकर उससे मा’रपी’ट की गयी। आ’रोपितों ने उसे मै’ला पिलाने का प्रयास किया।

ज’ख्मी हालत में पीड़ित महिला का एसकेएमसीएच में इलाज कराया गया। पी’ड़िता ने अहियापुर थाने में प्रा’थमिकी द’र्ज करायी है। इसमें अपने ग्रामीण मो.आजान, मो.कैश व मो.अरमान को आ’रोपित किया है।

पुलिस दर्ज करायी गयी प्रा’थमिकी के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि तीनों आरोपित लाठी-डंडे से लैस होकर उसके घर में घुस गये।

उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुमने ही उसके बहनोई पर जादू कर दिया है। इसके बाद आरोपित मारपीट करने लगे। जब वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

तो उसे मैला पिलाने का प्रयास किया, लेकिन, ग्रामीणों के जुट जाने पर उसकी जान बची। थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.