तेजस्वी को बिहार की कमान! नीतीश के बयान पर कांग्रेस- हमें नहीं कोई जल्दबाजी, समझिये सि’यासत

पटना. मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की अगुवाई में 2025 का बिहार विधान सभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह पहले से ही यह बोलते आए हैं; और एक बार फिर कह रहे हैं कि 2025 में महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा.

नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की फाइल फोटो (News18 Hindi)

नीतीश कुमार के बयान के बाद बिहार की सियासत में खलबली मच गई. खुद नीतीश के कार्यकर्ता भी अपने नेता के बयान पर नो कमेंट कह कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. नीतीश कुमार के बयान को राजद सकारात्मक रूप में भले ही ले रहा हो, लेकिन गठबंधन की एक बड़ी पार्टी कांग्रेस ने नीतीश कुमार के बयान पर नपी तुली प्रतिक्रिया जाहिर की है.

अजीत शर्मा ने कहा कि अगर हम 2025 में महागठबंधन में रहेंगे तब नीतीश कुमार के फैसले पर विचार करेंगे. कांग्रेसी नेताओं के बयान से यह साफ जाहिर हो रहा है कि नीतीश ने भले ही 2025 का चुनाव तेजस्वी के तेजस्वी के नेतृत्व में सौंपने का ऐलान कर दिया है, लेकिन कांग्रेस कांग्रेस को फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है. कांग्रेस में वैसे भी अंतिम फैसला आलाकमान के अवसर पर लिया जाता है. वैसे नीतीश के मंगलवार के इस बयान को लेकर बिहार की सियासत आगे कौन सा मोड़ लेती है यह देखना दिलचस्प होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading