मुंगेर में श’र्मसार हुई मानवता: मां ने जन्म देकर नवजात को खाई में फें’का, मौ’त

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक मां ने अपनी ममता को कलंकित करने का काम किया है. एक मां ने प्रसव के बाद नवजात शिशु को मुंगेर किला के मुख्य गेट से सटे खाई में फेंक दिया. शर्मनाक इसलिए है कि निर्दयी माता- पिता ने नवजात शिशु को निवस्त्र ही खाई में फेंक दिया. हलांकि नवजात की मौत जन्म के बाद हुई अथवा उसने मृत ही जन्म लिया, यह कह पाना मुश्किल है. लेकिन जिस स्थान से नवजात का शव बरामद हुआ. इससे यह स्पष्ट होता है कि उसे जन्म देने वाली मां ने अपने कोख को कलंकिल करते हुए उसे खाई में फेंक दिया. जहां उसकी मौत हो गई.

MP Shocker: भोपाल में मां ही निकली जुड़वा बच्‍चों की हत्यारिन, जानें  गिरफ्तारी के बाद क्या कहा | 🇮🇳 LatestLY हिन्दीमहफूज खान को खाई में दिखा नवजात शिशु का शव
दोपहर बाद लगभग 3 बजे नवजात के शव को मुंगेर जेल के समीप रहने वाले मो. महफूज खान ने देखा. इसके बाद धीरे-धीरे इसकी सूचना फैलने लगी. जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. इस घटना को देखने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी. इधर, महफूज खान ने कहा कि उपरवाला अच्छे कर्मों के बाद इंसान को संतान देता है. जबकि कई लोग संतान का सुख भी नहीं भोग पाते हैं. लेकिन कुछ लोग जन्म देने के बाद संतान को इस प्रकार मौत के मुंह में धकेल देते हैं. यदि ऐसे लोगों को संतान का पालन-पोषण नहीं करना था, तो उसे जन्म ही क्यों दिया.

मृत शिशु को गंगा में किया प्रवाहित
लोगों की भीड़ से एक स्थानीय युवा सामने आया. इसके बाद स्थानीय युवक ने खाई में नीचे जाकर कपड़े में लपेटकर मृत नवजात शिशु के शव बाहर निकाला. इसके पश्चात नवजात के शव को लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading