डिजनीलैंड मेला संग कश्मीरी उलेन बाजार लोगों को कर रहा आकर्षित, किफायदी मूल्यों में मिल रही सभी जरूरत के सामान

मुजफ्फरपुर : शहर के तिलक मैदान में डिजनीलैंड मेला संग कश्मीरी उलेन बाजार का भव्य उद्घाटन किया गया है। नगर विधायक विजेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मेला का फीटा काटकर विधिवत उद्घाटन कर चुके है।

खास बात यह है कि इस मेले में किफायदी मूल्यों पर गरम कपड़ों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष प्रबंध है। यहां पर हैदराबादी कई प्रकार के आचार के साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान महिलाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

मेला के आयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि डिजनीलैंड मेला संग कश्मीरी उलेन मेला में शहरवासियों के लिए हर तरह के मनोरंजन का प्रबंध किया गया है यहीं खाने-पीने के लिए स्टाल लगाए गए है।

साथ ही यहां पर हर जरूरत की चीजें उपलब्ध है। खास कर इसमें बच्चों के लिए ज्वाइंट विल, टोरा-टोरा, ड्रैगन, टावर, मिक्की माउस, वाटर वोट आदि झूले के अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन के सारे साधन उपलब्ध है।

इसमें लॉटरी गेम्स और गन शॉट के अलावा कई तरह के गेम्स के भी स्टॉल लगाए गए है। युवक व युवतियों में भी टैटू बनवाने को लेकर काफी उत्साह है।

मेले के बाद आइस पान की व्यवस्था लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहां पर मुंबई का उलेन आइटम और फिरोजाबाद, मुंबई की ज्वेलरी मिल जाएगी। कैटलरी, क्राकरी के भी स्टॉल है।

यहीं नहीं बच्चों के खिलौने के भी स्टॉल लगाए है। इस मेले में अधिक से अधिक लोग आकर अपनी जरूरतों का सामान खरीदने के साथ ही मेले का आनंद उठा सकते है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading