बिहार निकाय चुनाव में दिखी अनोखी तस्वीर, 84 वर्षीय बुजुर्ग पहुंची मतदान केंद्र….

नवादा: लोकतंत्र के महापर्व में अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलती है. कहीं लोगों में उत्साह दिखता है तो कहीं-कही लोगों में वोटिंग को लेकर रुचि नहीं देखी जाती है. कई बूथ पर सुबह से ही वीरानगी देखी जा रही है मगर नवादा में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली जहां शरीर से लाचार 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए नवादा गांधी इंटर स्कूल पर बनाये गए मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ बूथ पर पहुंची.

लोकतंत्र के महापर्व में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिलती है. यह तस्वीर बिहार के नवादा की है. (फाइल फोटो)

परिवार के सदस्यों के सहारे वो बूथ पर पहुंची. कई चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल करने वाली चंद्रकला देवी का कहना है कि जब तक वह जिंदा है तब तक वह अपने मतों का प्रयोग अवश्य करेंगी क्योंकि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए मत का इस्तेमाल करना बेहद ही जरूरी है. वार्ड के विकास  के लिए वोटिंग बेहद ही जरूरी है और उसी के महत्व को देखते हुए वो वोटिंग करने के लिए पहुंची. वहीं दूसरी तस्वीर भी काफी लोगों को प्रेरित कर रही है.

जो लोग इस बात को सोच कर अपने घरों से नहीं निकलते हैं कि 1 वोट होने से क्या होगा तो उसे युवा गलत साबित कर रहे हैं. नवादा न्यू एरिया निवासी अभिषेक कोलकाता में व्यवसाय करते है. वह होटल के व्यवसाय से जुड़े हुए है. वह अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए कोलकाता से नवादा आए और वार्ड की विकास के लिए उन्होंने मतदान किया. अभिषेक वैसे लोगों को जवाब दे रहे हैं जो ये सोचते हैं कि एक वोट से क्या होगा. दोनो तस्वीर बेहद ही खास है जो यह संदेश दे रही हैं कि एक वोट का भी काफी महत्व है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading