मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी से एमआईटी स्पाइनल व अखाड़ाघाट पेरिफेरल रोड के अलावा सिकंदरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम के निर्माण में जुटी एजेंसियों को नोटिस दिया गया है।
इन तीनों एजेंसी को कार्य की धीमी गति एवं आधा-अधूरा निर्माण के कारण नोटिस दिया गया है। जवाब मिलते ही तीनों के ऊपर आर्थिक दंड के साथ टेंडर में निर्धारित शर्तो के अनुसार कार्रवाई होगी।
बता दें कि तीनों एजेंसी के कार्य करने की जो डेडलाइन थी, वह काफी पहले खत्म हो चुकी है। समय अवधि विस्तार के बाद भी तय समय पर एजेंसी कार्य नहीं कर सकी है।
इससे जहां प्रोजेक्ट में डिले हो रहा है। वहीं, जहां-तहां आधा-अधूरा निर्माण छोड़ दिये जाने से पब्लिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।






