पांच सौ छात्राओं के रजिस्ट्रेशन नंबर गलत, कन्या उत्थान का आवेदन रद्द

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विवि में पांच सौ छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया है। कन्या उत्थान के लिए आए आवेदनों के सत्यापन में यह गड़बड़ी पकड़ में आयी है। रजिस्ट्रेशन नंबर गलत होने के बाद इन छात्राओं के आवेदन रद्द कर दिए गए है।

इन सभी छात्राओं की मार्क्सशीट पर रजिस्ट्रेशन नंबर से बीच के अल्फाबेट गायब है। ये सभी छात्राएं सत्र 2018-21 सत्र की है। इस सत्र में 19 हजार छात्राएं पास हुई थी। मार्क्सशीट पर रजिस्ट्रेशन नंबर गलत होने से इनके आवेदन को खारिज कर दिया गया।

विवि में कन्या उत्थान योजना से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि परीक्षा विभाग से टीआर मंगाकर इन मॉर्क्सशीट की जांच कराई गई। टीआर में रजिस्ट्रेशन नंबर सही है, लेकिन मार्क्सशीट में नंबर गलत बता रहा है।

कन्या उत्थान की राशि के लिए छात्राओं को मार्क्सशीट जमा करनी पड़ती है। जिस सत्र की छात्राओं के मार्क्सशीट गलत पाए गए है, उन्हें इस बार से 50 हजार रुपये मिलने थे।

बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो.अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस बारे में परीक्षा विभाग से बात की जाएगी। उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। मार्क्सशीट पर गलत रजिस्ट्रेशन नंबर रहने से छात्राएं परेशान है।

वह लगातार इसके लिए विवि की दौड़ लगा रही है। उधर, कर्मचारी हैरान हैं कि बाकी 19 हजार छात्राओं में 18 हजार पांच सौ के रजिस्ट्रेशन नंबर सही है। सिर्फ पांच सौ के गलत कैसे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading