संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस-डे

मुजफ्फरपुर : संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल,पानापुर करियात में क्रिसमस-डे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान क्रिसमस-ट्री को सुंदर व आकर्षक ढंग से सजाकर एक सुंदर गौशाला का भी निर्माण किया गया। जिसमें प्रभु यीशु की मूर्ति स्थापित की गयी। इसमें स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य सुबोध कुमार समेत सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

वहीं बच्चों के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। किड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विश यू मैरी क्रिसमस गान पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान समीक्षा व पुष्पा कुमारी अपने ग्रुप के साथ क्रिसमस गीत प्रस्तुत की। कक्षा छह की माही कुमारी अपने ग्रुप के साथ सुंदर व आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

कुछ बच्चे सांता-क्लॉज के ड्रेस में सभी बच्चों के बीच उपहार दिए। पूरा वातावरण हर्षोल्लास के साथ भर गया। वहीं स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार ने प्रभु यीशु के जीवन तथा उनके प्रभावपूर्ण उपदेशों पर प्रकाश डालकर बच्चों को उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट एंड कल्चर के शिक्षक विनय सिन्हा, हिमांचल मिश्रा व नीलेन्दू शेखर पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। वहीं अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading