विवि के सभी कॉलेज जारी करेंगे मॉडल प्रश्नपत्र

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विवि में मॉडल प्रश्नपत्र के माध्यम से विद्यार्थी तैयारी करेंगे, ताकि तय शिड्यूल के तहत परीक्षा ली जा सके। विवि के सत्र को पटरी पर लाने को यह तैयारी की गई है। शनिवार को सभी कॉलेज और विभागाध्यक्ष को मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करने का निर्देश दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि कॉलेज प्राचार्य- विभागाध्यक्ष स्नातक व पीजी का विषयवार मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कराकर उपलब्ध करवाएं।

पांच दिनों में सीलबंद लिफाफे में इसको उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी कम समय में परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. अभय कुमार ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। छात्र कल्याण अध्यक्ष ने बताया कि हाईकोर्ट और राजभवन ने सत्र नियमित करने का आदेश दिया गया है।

इसके अनुसार मिले परीक्षा कैलेंडर के तहत यह जरूरी है कि स्नातक और पीजी पाठ्यक्रम को ध्यान रखते हुए एक मॉडल प्रश्नपत्र प्रकाशित किया जाए जिससे विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर सकें।

बीआरए बिहार विवि में स्नातक से लेकर पीजी तक के तमाम कोर्स का सत्र बेपटरी है। तीन वर्ष का स्नातक चार से पांच वर्ष में पूरा हो रहा तो दो वर्ष के पीजी में तीन से चार वर्ष का समय लग जा रहा है। सिर्फ सैद्धांतिक ही नहीं वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स का भी यही हाल है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading