बिहार में कोहरे-धुंध पर असर, दिल्ली समेत कई शहरों के लिए देरी से पहुंची फ्लाइट्स

पटना. घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है. पटना एयरपोर्ट पर अभी 42 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा है, जिसमें से दिन भर में कई विमान 2 से 3 घंटे की देरी से पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. फिर वापसी की उड़ानों में भी 2 से 3 घंटे की देरी हो रही है. रविवार देर शाम और सुबह में विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान विलंब से पटना एयरपोर्ट पहुंचे. 1000 मीटर तक विजिबिलिटी रहने पर विमानों का परिचालन हो पाता है. उससे कम विजिबिलिटी होने पर विमानों के परिचालन पर असर पड़ता है.

बिहार में मौसम ठंडा हुआ है और घना कोहरा छाया है. (फाइल फोटो)रविवार भी कई विमान देर से पटना एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वापसी भी देर से हुई. दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 3 घंटे 50 मिनट की देरी से 4 बजकर 20 मिनट के बदले शाम में 8 बजकर 10 में मिनट में पहुंची. वहीं, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 1 घंटे 4 मिनट की देरी से 5 बजकर 45 के बदले 6 बजकर 49 मिनट पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई. उधर, बेंगलुरु से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 2 घंटा 20 मिनट की देरी से देर शाम 6 बजे आने वाली रात 8 बजकर 20 मिनट रात्रि में पटना पहुंची. पुणे से आने वाली इंडिगो विमान 1 घंटे 55 मिनट की देरी से आया और देर शाम 7 बजे आने वाली 8 बजकर 55 मिनट पर लैंड हुई.

इसी तरह दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 3 घंटे 35 मिनट की देरी पर लैंड हुई. अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की विमान 2 घंटे की देरी से 9 बजे रात्रि जाने वाली 11 बजकर 45 मिनट में रवाना हुआ. बिहार में जमकर कोहरा और धुंध पड़ रही है. ऐसे में आम जनजीवन पर मौसम का असर पड़ रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading