लाखों की जब्त श’राब पर चला पुलिस का बुलडोजर, सबेया हवाई अड्डा पर किया गया न’ष्ट

गोपालगंज. सारण में हुई जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी है. शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है. गोपालगंज में छापेमारी के दौरान जब्त किये गये लाखों की देसी और विदेशी शराब की बोतलों पर पुलिस ने जेसीबी चलवा कर नष्ट करवा दिया. मीरगंज थाने के सबेया हवाइ अड्डा के पास शराब की बोतलों पर जेसीबी चलाई गयी.

जब्त किये गये लाखों की देसी और विदेशी शराब की बोतलों पर पुलिस ने जेसीबी चलवा कर नष्ट करवा दिया.

हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि जिलेभर में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो हजार 160 लीटर देशी और विदेशी शराब जब किए गए थे. जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जेसीबी से नष्ट करा दिया गया. हथुआ अनुमंडल के विजयीपुर, भोरे, कटेया, श्रीपुर, फुलवरिया, मीरगंज, हथुआ और उचकागांव थाने की पुलिस द्वारा जब्त कर रखी गयी शराब का विनष्टिकरण किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बाकी के थानों में भी रखे गये शराब के विनिष्टीकरण का काम चल रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है. शराब को नष्ट करने के बाद खाली बोतलों को गड्ढा खुदवाकर जमींदोज़ कर दिया गया. साथ ही इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर इसे कोर्ट के साथ साथ डीएम को भी सौंपा गया.

एसपी बोले-शराब तस्करों को नहीं मिलेगी पनाह

वहीं, एसपी आनंद कुमार ने कहा कि शराब के खिलाफ गापेालगंज पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पुलिस की अभियान में जब्त शराब को एक्ट के तहत विनष्टीकरण किया जा रहा है, ताकि थानों की जगह खाली होगी. एसपी का साफ कहना है कि शराब तस्करों को इलाके में पनाह नहीं दी जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading