भूमि विवाद के मामले में दो तरह के आदेश पर अधिकारी व कर्मी पर विभागीय कार्रवाई

मुजफ्फरपुर : भूमि विवाद के एक मामले में दो तरह के आदेश देने के मामले में अधिकारी को क्लीन चिट व कर्मी पर विभागीय कार्रवाई की गई है। मामले में डीसीएलआर पश्चिमी के कोर्ट के तत्कालीन पेशकार मदन ठाकुर को दोषी ठहराते हुए विभागीय कार्रवाई की गई है।

तत्कालीन डीसीएलआर पश्चिमी रामेश्वर सिंह की ओर से मिले स्पष्टीकरण को स्वीकृत करते हुए डीसीएलआर पश्चिमी ने मदन ठाकुर पर प्रपत्र क गठित होने की जानकारी दी है।

रामेश्वर सिंह सेवानिवृत हो चुके हैं। फिलहाल मामला निगरानी में लंबित है। भूहदबंदी के एक मामले में रामेश्वर सिंह ने दो तरह का आदेश जारी किया। इसके बाद यह मामला डीएम तक पहुंचा।

इस पर श्री सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया गया। स्पष्टीकरण में उन्होंने कहा कि तत्कालीन पेशकर मदन ठाकुर ने कपटपूर्ण तरीके से आदेश पारित करा लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.