सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कलाकारों ने 2022 को किया अलविदा

मुजफ्फरपुर : पड़ाव पोखर आमगोला स्थित नूपुर कलाश्रम के सभागार में अलविदा 2022 के तहत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के कलाकारों ने अपने सुंदर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बड़ी संख्या में शामिल अभिभावकों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।

बैलून फोड़ो, कुर्सी पकड़ो व अंत्याक्षरी प्रतियोगिता हुई। अतिथि के रूप में साहित्यकार डॉ संजय पंकज, एलएन कॉलेज भगवानपुर की प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता, कथक नृत्यांगना ऋतुराज तथा गायक आनंद उपस्थित रहे।

नृत्य के लिए काश्वी को सम्मानित किया गया। नूपुर कलाश्रम के सचिव और जानी-मानी कथक कलाकार डॉ रंजना सरकार ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। वहीं छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर प्रेरित किया।

इस दौरान संयुक्त रूप से केक काटा और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य संगीत के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन असीम सिन्हा ने किया। इस मौके पर आयुष सिन्हा, दीनबंधु, अर्जुन आर्या, सीमा रानी, रोमाशा तिवारी, ज्योति गट्टानी, उज्जैनी श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading