रिकवरी ए’जेंटों के खि’लाफ अभियान चलाकर होगी का’र्रवाई, पुलिस का रू’ख स’ख्त

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के खबड़ा में रिकवरी एजेंट द्वारा आसित कुमार को तीन मंजिला छत से नीचे फें’कने की घ’टना के बाद पुलिस ने स’ख्त रुख अपनाया है। रिकवरी एजेंटों के खि’लाफ का’र्रवाई के लिए फिर से अ’भियान चलाएगी।

लोन पर ली गई गाड़ियों को मुख्य सड़क और एनएच पर घेरने वाले निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर अंकुश लगाने का निर्देश नगर डीएसपी राघव दयाल ने ड्ट दिया है।

पूर्व में पुलिस मुख्यालय ने भी इन रिकवरी एजेंटों पर रं’गदारी की धारा में एफआईआर दर्ज करने की हिदायत जारी की थी। गाड़ियों को घे’रने वाले रिकवरी एजेंटों की मनमानी शहर और इससे सटे हाइवे पर सरेआम दिख रही है।

रिकवरी ए’जेंट लोन पर ली गई गाड़ियों को घेरकर लोगों को सड़क पर उतार दे रहे हैं। इस तरह गाड़ियों को राह चलते ज’ब्त कर लिया जाता है। वि’रोध पर रिकवरी एजेंट मारपीट की घ’टना को भी अंजाम देते हैं।

कांटी के सदातपुर मोड़, सदर थाना के रामदयालु नगर, करजा, अहियापुर में मेडिकल ओवरब्रिज के पास, मनियारी के काजीइंडा और मुशहरी के रोहुआ में रिकवरी एजेंट बाइक लगाकर खड़े रहते हैं। इनके पास फाइनेंस पर ली गई गाड़ियों की सूची होती है।

सूची में अंकित गाड़ी नंबर दिखते ही पीछा कर घेर लेते हैं। फिर सरेराह गाड़ी पर सवार लोगों को उतारकर गाड़ी ज’ब्त कर ली जाती है अहियापुर के तत्कालीन थानेदार विजय कुमार सिंह ने अभियान ‘चलाकर बीते साल मई और जून माह में तीन रिकवरी एजेंट को पकड़कर एफआईआर दर्ज की थी। कई माह बीत जाने के बाद फिर से इनकी म’नमानी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading