जॉब कार्ड को आ’धार से लिं’क करने में जिला लक्ष्य से पीछे, लापरवाह कर्मियों पर हो सकती है का’र्रवाई

मुजफ्फरपुर : जॉब कार्ड को आ’धार से लिंक करने में मुजफ्फरपुर का 31वां स्थान है, जबकि पटना सबसे अं’तिम पा’यदान पर है। 31 दिसंबर तक जॉब कार्ड को आ’धार से लिं’क करना था।

बावजूद इसके जिला लक्ष्य से करीब 18 फीसदी पीछे रह गया है। पूरे सूबे की बात करें तो लखीसराय पहले स्थान पर है। वहीं पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली का स्थान मुजफ्फरपुर से ऊपर है।

विभाग की ओर से शत-प्रतिशत आधार कार्ड को लिंक करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र, आवास सहायक, स्वच्छाग्राही, बीएफटी सहित अन्य कर्मियों को लगाया गया था। हर दिन इसकी समीक्षा की जा रही थी।

ला’परवाही करने वाले कर्मियों को का’र्रवाई की चे’तावनी भी दी गयी। फिर भी जिले में लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया। ऐसे में विभाग की ओर से लापरवाह कर्मियों पर का’र्रवाई की जा सकती है।

मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के लिए अब नियम में बदलाव किए गए हैं। फ’र्जीवाड़ा को रोकने के लिए अब सभी जॉब कार्ड को आधार से लिंक किया जाना है।

आधार से जिन लोगों का खाता लिंक नहीं होगा वे मनरेगा में अब काम नहीं कर सकेंगे। अगर वे काम भी करेंगे तो उनके मजदूरी का भु’गतान नहीं हो पाएगा। आधार लिं’क होने से मजदूरों की पहचान संबंधी पूरा विवरण सत्यापित हो जाएगा। मजदूरों के खाते में सीधा भुगतान होता है। मजदूरों को एक दिन की मजदूरी करने पर 210 रुपए दिए जाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading