सुशील कुमार मोदी का बड़ा दावा-नीतीश कुमार का बायकॉट कर रहे हैं राजद कोटे के मंत्री!

पटना. पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सुधाकर सिंह के तीखे बयान और राजद कोटे के मंत्रियों के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने से महागठबंधन में जो महासंग्राम छिड़ा है. वह तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने तक रुकेगा नहीं. सुशील मोदी ने कहा कि अब या तो लालू प्रसाद जद-यू को तोड़कर तेजस्वी को सीएम बनवा लें या नीतीश कुमार राजद से समझौते के मुताबिक तेजस्वी को कुर्सी सौंप कर दिल्ली की राजनीति में चले जाएं.

सुशील मोदी का हमला, JDU का RJD में होगा विलय या पार्टी ही नहीं बचेगी :  Sushil Modi's attack, JDU will merge with RJD or the party will not survive  - News Nation

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार “जंगलराज” शब्द का प्रयोग किए बिना अपनी सभाओं में पहले के दौर की बार-बार याद दिला कर तेजस्वी के माता-पिता के उस शासन पर बहुत महीन तरीके से हमला कर रहे हैं. नीतीश कुमार बार-बार यह कहते हैं- ”जब लोग शाम के बाद डर से बाहर नहीं निकलते थे”. सुशील मोदी ने पूछा कि तेजस्वी यादव बताएं कि अगर सब-कुछ ठीक है, तो राजद कोटे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों किया? वे खुद क्यों अनुपस्थित थे?

मोदी ने कहा कि जब भाजपा नीतीश सरकार में शामिल थी, तब हमारे दल के किसी मंत्री ने कभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं किया. उन्होंने कहा कि जब सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री को ‘शिखंडी’ और ‘तानाशाह’ कह रहे हैं, तो क्या लालू प्रसाद की जानकारी के बिना सीएम पर ऐसे तीखे हमले हो सकते हैं?

सुशील मोदी ने आगे कहा कि अगर महागठबंधन पर बयान देने के लिए केवल लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव अधिकृत हैं, तब शिवानंद तिवारी कैसे बयान देते हैं? उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार, दोनों के बीच नूरा-कुश्ती चल रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.