हॉ’रर कि’लिंग से थ’र्राया छपरा, प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को उतारा मौ’त के घा’ट

छपरा: जिले में प्रेम प्रसंग में एक युवक की घर पर बुलाकर हत्या कर दी गई। घटना मांझी थाना अंतर्गत रसीदपुर गांव की है, जहां निवासी वीरेंद्र महतो के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को बीती रात आपसी विवाद में चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया गया। उसे घायल अवस्था में छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसके इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि 1 जनवरी को वह गांव के चंवर में पिकनिक मनाने गया था, जहां उनके गांव की एक लड़की से उसका विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। उसी घटना को लेकर गांव के ही 2 युवक मंगलवार को अचानक उसे घर से बुलाकर ले गए और रास्ते में उसे चाकू घोंप दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों में लड़की का भाई भी शामिल था जिसके साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इस मामले को छानबीन का विषय बता रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.