बिहार में कैशवैन पर ह’मला, गार्ड की ह’त्या कर 14 लाख रुपये और बं’दूक लू’ट ले गए लु’टेरे

कैमूर: जिले में बेलगाम अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार को एटीएम में पैसा लोड करने के दौरान सीएमएस गाड़ी से आए एटीएम के गार्ड को गोली मारकर 14 लाख रुपये लूट लिए गए। लुटेरे सुरक्षाकर्मियों की दो बंदूक भी लूट ले गए।

उधर हमले में जख्मी गार्ड की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। ये वारदात भभुआ के वार्ड नं 25 पूरब पोखरा के पास अंजाम दी गई। जिस गार्ड की हत्या की गई उनकी पहचान बेलांव थाना क्षेत्र के कटकरा गांव निवासी 35 वर्षीय भानु कुमार चौबे के रूप में हुई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.