अपने घर में चुपचाप अकेली बैठी थी ना’बालिग… अचानक घर में घुसे द’रिंदे ने किया दु’ष्कर्म, वि’रोध करने पर की पि’टाई

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक आरोपी ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस पीड़ित का मेडिकल जांच कराने में लगी है। 14वर्षीय पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक घटना के वक्त वो अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया। घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Minor girl raped by her brother and father her grandfather and uncle  molested her says Pune police - पिता और भाई पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप,  गुड टच एंड बैड टच सेंशन में लड़की ने सुनाई आपबीतीप्राथमिकी दर्ज

आरोपी रेप की घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गोह थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर अकेली देख एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरदस्ती घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित के आवेदन पर गोह थाना कांड संख्या 02/23 दर्ज किया गया है।अनुसंधानकर्ता दारोगा किरण कुमारी ने बताया कि पीड़ित लड़की का न्यायालय में बयान दर्ज कराकर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मामले में पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आरोपी फरार

दुष्कर्म की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त नाबालिक घर में बिल्कुल अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने हमला किया। नाबालिग की पिटाई कर दी और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे। स्थानीय लोग इस बात से आक्रोशित हैं कि आरोपी को गिरफ्तार करने में देरी की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading