तू-तू, मैं-मैं होते-होते बढ़ गयी बात, भाभी से झ’गड़ा होने पर ननद ने उठाया खौ’फनाक कदम

गोपालगंज. ननद-भाभी में विवाद और झगड़ा कहां नहीं होता, लेकिन अगर इसी विवाद के कारण कोई खौफनाक कदम उठा ले तो बात बड़ी हो जाती है. बिहार के गोपालगंज में ननद-भाभी के बीच हुए विवाद में एक ननद ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, पूरा परिवार सदमे में डूबा है. मामला सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर सदौवा गांव की है. जहां कैलाश प्रसाद के घर में काम करने को लेकर भाभी से झगड़ा होने पर नाराज ननद ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. मृतका कैलाश प्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी थी, जो 10वीं की छात्रा थी.

भाभी से झगड़ा होने पर नाराज ननद ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की.इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया. बताया जाता है कि बीती रात संगीता कुमारी और उसकी भाभी के बीच घर में काम करने को लेकर विवाद शुरू हो गया. ननद व भाभी आपस में तू-तू, मैं-मैं करने लगीं. इससे ननद नाराज हो गई. रात में अपने कमरे में सोने चली गई. आज कमरे में फंदे पर झूलता हुआ शव पाया गया. सुबह जब किशोरी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके कमरे में गए और अंदर का दृश्य देखकर भौंचक रह गए. किशोरी अपने गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर झूल रही थी.

अंतिम संस्कार की थी तैयारी, तभी पहुंच गयी पुलिस

अंतिम संस्कार की कर रहे थे तैयारी तो पहुंची पहुंची. पुलिस किशोरी के मौत होने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि मामला आत्महत्या है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading