वैशाली, गया और नालंदा का भ्रमण करेंगे G-20 देशों के प्रतिनिधि, सु’रक्षा को लेकर अ’लर्ट

मुजफ्फरपुर :  जी-20 के मार्च में प्रस्तावित सम्मलेन में करीब 20 देशों के प्रतिनिधि और 15 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये प्रतिनिधि वैशाली, गया और नालंदा का भ्र’मण करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उनकी सु’रक्षा को लेकर अ’लर्ट जारी किया गया है।

विशेष शाखा के पुलिस महानिदेशक ने इस संबंध में संबंधित जिले के डीएम, पुलिस अधीक्षक को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। प्रमंडलीय आयुक्त और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। आतंकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए भी विस्तृत सूचना या इंटिलेजेंस की सहयता से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक ने जारी पत्र में लिखा है कि जी-20 देशों के प्रतिनिधि वैशाली, गया, नालंदा और पटना का भ्रमण छह-सात मार्च को कर सकते हैं। इस दौरान आतंकी, नक्सली, असामाजिक तत्वों आदि से गंभीर खतरे की आशंका हो सकती है।

महाबोधि मंदिर, बोधगया और पटना गांधी मैदान में बम विस्फोट की आतंकी घटना हो चुकी है। इसके अलावा महाबोधि मंदिर में बम की बरामदगी हुई है। इसमें जमायते मुजाहिद्दीन बांग्लादेश की संलिप्तता आई थी।

सारण से जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले जावेद आलम को गिरफ्तार किया गया है। साल 2021 में दरभंगा जंक्शन पर ब’म ब्ला’स्ट में मो.नासिर खां, इमरान मल्लिक, मो. कफील, हाजी सलीम अहमद को उत्तर प्रदेश के कैराना और हैदराबाद से गि’रफ्तार किया गया था।

वहीं आसपास के कई जिले में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी को देखते हुए अभी से निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके लिए सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला, लाज, पार्क, हवाई अड्डा, संवेदनशील मुहल्ले की भी विशेष निगरानी रखे जाने को कहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading