मंगलवार से ला’पता 5 साल के बच्चे का श’व ब’रामद, पुलिस ने कहा- खु’रपी से ग’ला रे’तकर की गई ह’त्या

बेगूसराय: आपसी विवाद मे बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने धारदार हथियार से एक 5 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी है. घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी वार्ड नंबर 6 की है.

Thumbnail imageबेगूसराय में पांच साल के बच्चे की हत्या

मृतक की पहचान डंडारी निवासी घनश्याम साह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है. मामले में पुलिस संदेह के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि आपसी विवाद की वजह से बदमाशों के द्वारा बच्चे की गला रेत हत्या की गई है.

गला रेतकर हत्या की पुलिस ने की पुष्टि

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सना एक खुरपी बरामद किया है. इस संबंध मे बच्चे के दादा देवो साह ने बताया कि मृतक शिवम मंगलवार शाम 5 बजे से ही लापता था. लगातार खोजबीन की जा रही थी, लेकिन बुधवार सुबह पड़ोसी के छत से शिवम कुमार का शव बरामद किया गया.

हिरासत में दो आरोपी

इस मामले मे वार्ड 6 के वार्ड सदस्य राजू साह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कारवाई मे जुट गई है. उन्होंने बताया कि आपसी विवाद मे हत्या की बात सामने आ रही है. मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया की हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading