डॉक्टर दं’पती के ठि’कानों पर आ’यकर का छा’पा, झंझारपुर में पै’तृक आवास पर भी पहुंची टी’म

मधुबनी : दरभंगा के प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डा मृदुल शुक्ला और पत्नी डा गुंजन शुक्ला के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग छा’पेमारी कर रही है। गुरुवार को दरभंगा के दिग्घी स्थित आइबी स्मृति आरोग्य सदन हॉस्पिटल, दालान रिसोर्ट के अलावा आयकर विभाग की एक टीम झंझारपुर स्थित दंपती के पैतृक आवास पर भी का’र्रवाई के लिए पहुंची है।

jagranदरभंगा में 12 गाड़ियां और उनके पैतृक आवास पर तीन गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम गुरुवार सुबह नौ बजे एक साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि दरभंगा में छापेमारी कर रही टीम में दो दर्जन से अधिक अधिकारी हैं। इस दौरान किसी को भी बाहर-अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

बता दें कि डा मृदुल शुक्ला दरभंगा के प्रसिद्ध शिशु विशेषज्ञ हैं। वहीं, उनकी पत्नी डा गुंजन शुक्ला प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ है। डॉक्टर दंपती का दरभंगा के दिग्घी में आइबी शुक्ला सेवा सदन नामक हॉस्पिटल है। दरभंगा के सोनकी पथ में दालान नामक रिसोर्ट भी है।
वहीं, मधुबनी जिला स्थित झंझारपुर आरएस के बेहट दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित डा मृदुल शुक्ला के पिता स्व. इंदु भूषण शुक्ला के संयुक्त मकान में छापेमारी चल रही है।
गुरुवार सुबह 9 बजे आयकर विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची को इलाके में सनसनी फैल गई। झंझारपुर में आयकर विभाग की टीम तीन वाहनों से पहुंची है। अधिकारी घर के अंदर है। आयकर विभाग अपने साथ बीएमपी जवानों की टीम को भी साथ लेकर आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading