‘माफ करिहे माई; गलत लड़की से पाला पड़ गईल’, कहते-कहते प्यार के चक्कर में युवक ने दे दी जा’न! जानें पूरा मा’मला

बेतिया. बेतिया में एक युवक की आत्महत्या करने से पहले का वीडियो सामने आया है; जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 40 सेकंड के इस वीडियो में युवक रोते हुए अपनी मां से ‘भोजपुरी भाषा’ में माफी मांग रहा है. बता दें कि 11 जनवरी को एक युवक का शव उसके गांव के एक बगीचे में आम के पेड़ में लटकता हुआ मिला था.

मृतक युवक की फोटो (News18 Hindi)

वीडियो में युवक कहता है कि ‘माफ करिहे माई; ए जन्म में तोर कर्जा नईखे उतार सकत. गलत लड़की से पाला पड़ गईल, ऊ बर्बाद करके हमरा के छोड़लख. ओकरा से ऐतना लगाव हो गईल कि का बताईं; एक पल भी ओकरा बिना आदमी नईखे रह सकत. गलत लड़की से पला पड़ गईल. हमरा के त देले बिया धोखा के सजा त हम ओकरा के देबे करेम जरूर, बड़ी मजबूर बानीं. नईखे रह सकत ओकरा बिना एक पल भी. ऐतना लगाव हो गईल बा का बताईं. ओहि से मजबूरन ई कदम उठावे जात बानीं माफ करिए माई.

यह है पूरा मामला

बता दें कि मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया पंचायत के गच्छूली टोला गांव से पूरब स्थित एक बगीचे में आम के पेड़ से एक 17 वर्षीय युवक की शव लटका मिला था. शव की पहचान गच्छूली टोला गांव निवासी अवधेश पटेल के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में में हुई थी. घटना के संबंध में मृतक युवक के परिजन प्रेम प्रसंग एवं भूमि विवाद को लेकर हत्या का शक जता रहे थे.

लड़के को एक साल से था प्रेम
मृत युवक मनीष की भाभी मधु देवी ने बताया कि मनीष करीब एक वर्ष से पंचायत के ही एक लड़की से प्यार करता था. लड़की भी मनीष से प्यार करती थी. मनीष बेतिया में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी प्रेमिका भी बेतिया में ही रहकर पढ़ाई करती थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading