ठाडी गांव के वार्ड पार्षद पर बच्ची की ह’त्या का आ’रोप, मा’मूली विवाद में परिवार पर ह’मला

पूर्णिया: जिले में दबंगों का बोलबाला है. मामूली विवाद में खुनी संघर्ष देखने को मिला. मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के ठाडी गांव का है, जहां मामूली विवाद में दबंग वार्ड पार्षद प्रभु मंडल और उनके गुर्गों ने एक घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए एक नाबालिग लड़की की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Thumbnail imageपूर्णिया में दबंगों ने की बच्ची की हत्या

ठाडी गांव में दबंग पड़ोसी ने मामूली विवाद में एक लड़की की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि महिला समेत 3 लोगों को पीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है. घायल परिजनों ने कहा कि आरोपी पूर्व वार्ड पार्षद प्रभु मंडल आज से 6 साल पहले भी पंचायत में एक बच्चे की हत्या कर चुका है.

वार्ड पार्षद प्रभु मंडल पर हत्या का आरोप

मुरली मंडल और प्रभु मंडल में पैसे का लेनदेन था. बुधवार को मामूली बात को लेकर प्रभु मंडल का बेटा रुपेश और मनोज मंडल मिलकर मुरली मंडल के परिवार के साथ मारपीट करने लगा. जिसमें मुरली मंडल की बेटी गुंजा की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि लड़की के सिर पर रॉड से वार किया गया. देर रात पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मारपीट में दो लोग घायल

वहीं इस घटना में मुरली मंडल की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल आरोपी फरार है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है.

पहले भी हुई थी हत्या

ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों का कहर पहली बार देखने को नहीं मिला है. इससे पहले भी 6 वर्ष पहले भी आरोपी द्वारा गांव में एक नाबालिग लड़के की हत्या कर दी गई थी. पंचायत के सामने बच्चे को बांधकर बेरहमी से पीटा गया था जिससे उसकी मौत हो गई.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading