मुजफ्फरपुर। आयुष्मान कार्ड के पोर्टल पर पूरे बिहार के एक हजार आयुष्मान कार्ड अटक गये हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लांच किये गये सेतु पोर्टल के काम नहीं करने से लोगों के आवेदन स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। राज्य सुरक्षा समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि पोर्टल पर आयुष्मान कार्ड के लिए जो आवेदन डाले जा रहे हैं, वह न तो स्वीकृत हो रहे हैं और न ‘अस्वीकृत | आवेदन पोर्टल पर ही लंबित हो जा रहे हैं। कई लोगों ने इसकी शिकायत की है।
मुजफ्फरपुर में भी लगभग 100 लोगों के आवेदन पोर्टल पर अटके हुए हैं। विभाग के लोगों का कहना है कि आवेदन अटक जाने से पूरे राज्य में
आयुष्मान कार्ड बनाने का काम ठप हो गया है। मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों से आवेदन लंबित होने की शिकायत राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति को गई है।’ सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे में राज्य सुरक्षा समिति से जानकारी ली जायेगी। मुजफ्फरपुर में अब तक तीन लाख 61 हजार लोगों के कार्ड बन चुके हैं।
मोबाइल पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी सेतु एप बीते वर्ष लांच किया गया था, लेकिन यह एप भी काम नहीं कर रहा है। एप लांच करने के बाद बताया गया था कि अब घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकेगा, लेकिन लांच होने के कुछ दिन बाद ही इस एप ने काम करना बंद कर दिया।

आयुष्मान कार्ड के आवेदन अटक जाने से गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीज लगातार प्रखंड से लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग और वसुधा केंद्र में जाकर अपने आवेदन के से मरीजों को बारे में जानकारी ले रहे हैं, लेकिन इन जगहों से उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर पोर्टल नहीं ठीक होने से जिन लोगों के नाम पीएम की चिट्ठी में गलत हो गये हैं, उन्हें भी ठीक नहीं किया जा रहा है।




