13 वाडों में 6.35 करोड़ से बनेगी सड़क व नाला

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री सात निश्चय कच्ची गली- नली योजना के तहत शहर के 13 वार्डो में सड़क नाला का निर्माण शुरू होगा। इसपर 6.35 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी। इस संबंध में नगर निगम ने कार्यादेश जारी कर दिया है।

वार्ड नंबर एक में पुष्पेंद्र सिंह के घर से रामनंदन प्रसाद के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला (बजट- 49.78 लाख) का निर्माण होगा। वार्ड नंबर पांच में मेहंदी हसन चौक से आरबी कॉलेज तक नाला (31.28 लाख) बनेगा।

वार्ड नंबर सात में लाला मोहन विश्वकर्मा के घर से गांधी नगर रोड नंबर तीन मिलान व चित्रकूट नगर रोड नंबर चार तक सड़क व नाला (47.08 लाख) का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 10 में मझौलिया रोड से सिंह जी के घर तक नाला (58.28 लाख). बनेगा। वार्ड नंबर 17 में नीलम शर्मा के घर से उत्तर गरीबनाथ बाबू के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला (11.95 लाख) का निर्माण होगा।

वार्ड नंबर 21 में दलदली बाजार में स्व. विश्वनाथ साह के घर से नहर गली में सुरेश चौहान के घर तक आरसीसी नाला बनेगा। वार्ड नंबर 25 में रजक जी के घर होते हुए राजीव जी के घर से कुशवाहा जी के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला का निर्माण होगा। वार्ड नंबर 34 व 47 में भी सड़क नाले बनेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading