क्या AAP के बाद अब JDU बनेगी राष्ट्रीय पार्टी? नागालैंड चुनाव के लिए नीतीश के दल ने कसी कमर!

पटना. भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद से ही जनता दल यूनाइटेड की पूरी कोशिश है कि न सिर्फ बिहार में अपने पार्टी संगठन और जनाधार को मजबूत करे; बल्कि जदयू कैसे भी राष्ट्रीय पार्टी बने. इसे लेकर जदयू की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए नागालैंड विधान सभा चुनाव में या तो छह प्रतिशत वोट या तीन उम्मीदवारों की जीत चाहिए, तभी उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकेगा.

नागालैंड विधान सभा चुनाव की घोषणा होते ही जदयू की राष्ट्रीय पार्टी बनने की उम्मीद बढ़ी (News18 hindi)

इस काम में जदयू के नेशनल प्रेसिडेंट राजीव रंजन ललन सिंह दिन रात एक किए हुए हैं. ललन सिंह ने न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि जदयू का संगठन और जनाधार लगातार बढ़ रहा है और पूरी पार्टी इसमें मजबूती से लगी हुई है. हाल के दिनों में जब सदस्यता अभियान चला उसमें जदयू से लगभग 75 लाख लोग जुड़े. इससे समझा जा सकता है कि जदयू और नीतीश कुमार कि लोकप्रियता कैसे बढ़ रही है. आज भी वो जनाधार हमारे साथ है और नागालैंड में उसकी स्पष्ट तस्वीर दिखेगी. नागालैंड में हमारी सीधी टक्कर बीजेपी के साथ होगी इसके पहले भी हमारे उम्मीदवार ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी.

ललन जी जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ललन सिंह से कहा था की अब ललन जी जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाए, यह इनके ऊपर जिम्मेदारी है और उम्मीद है की जदयू इनके अगुवाई में राष्ट्रीय पार्टी बनेगी. ललन सिंह कहते है जदयू राष्ट्रीय पार्टी बने इसे लेकर जदयू की नजर नागालैंड विधान सभा चुनाव पर टिकी हुई है क्योंकि हमें पूरी उम्मीद है. राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए जदयू को जितने प्रतिशत वोट और उम्मीदवार को जीत की दरकार है उतने वोट हमें नागालैंड में मिल जाएंगे.

नागालैंड में पिछली बार जदयू को 5 से 6% वोट मिले
ललन सिंह ने कहा, नागालैंड में हमारी पार्टी संगठन के साथ-साथ नेता और कार्यकर्ता भी काफी मजबूत हैं और इसका फायदा आने वाले चुनाव में मिलेगा. नागालैंड में जदयू कितने सीट पर चुनाव लड़ेगी, कौन-कौन उम्मीदवार होंगे और किनसे गठबंधन होगा ये सब नागालैंड के जदयू नेताओं से मिलकर उनकी राय से तय होगा. नागालैंड में पिछली बार भी जदयू को 5 से 6 प्रतिशत वोट मिले थे, जो ये बताता है कि जदयू का जनाधार नागालैंड में कितना मजबूत है.

नार्थ ईस्ट में जदयू का जनाधार काफी बेहतर
ललन सिंह बताते हैं कि नागालैंड ही नहीं, बल्कि पूरे नार्थ ईस्ट में जदयू कानार्थ ईस्ट में जदयू का जनाधार काफी बेहतर जनाधार काफी बेहतर है. यही वजह है की मणिपुर सहित कई राज्यों में जदयू ने बेहतर प्रदर्शन किया था और अच्छी संख्या में मणिपुर में सीट भी जीती थी. लेकिन, बीजेपी ने उन्हें तोड़ लिया वो भी तब जब वो हमारे साथ गठबंधन में थे, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading