धनकुबेर निकला क्लर्क, घर से 25 लाख नकद और जेवरात ब’रामद, छा’पेमारी जारी

पटनाः बिहार के दरभंगा में  निगरानी की छापेमारी का मामला सामने आया है. आय से अधिक संपत्ति को लेकर विभाग ने यह कार्रवाई की है. इस छापेमारी में ग्रामीण विभाग के उच्च वर्गीय लिपिक के घर से 25 लाख रुपए नकद और ज्वेलरी बरामद किया गया है. अभी विभाग की ओर से लगातार छापेमारी चल रही है. इससे उम्मीद है कि और भी कई खुलासे हो सकते हैं. 25 लाख नगद के साथ बरामद ज्वेलरी की कीमत लाखो में आंकी जा रही है.

Thumbnail image25 लाख रुपए नगद मिला

उच्च वर्गीय लिपिक सुभाष कुमार सिंह दरभंगा में ग्रामीण विभाग के कार्यालय में कार्यरत है. सुभाष कुमार सिंह के कई ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी चल रही है. सुभाष के आवास से 25 लाख रुपए नगद, लाखो रुपए की ज्वेलरी और जमीन के कागजात बरामद किए गए हैं. सुभाष के ठिकाने से जमीन के डीड और कागजात बरामद किया गया है. दरअसल, इनके ठिकानों पर अभी भी छापेमारी चल रही है. छापेमारी में नोटों की गिनती की जा रही है.

अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित

निगरानी विभाग की टीम को इसके बारे में सूचना प्राप्त हुई थी. जानकारी मिली थी कि दरभंगा में पदस्थापित ग्रामीण विभाग का लिपिक सुभाष कुमार सिंह ने अवैध ढंग से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी है. जिसके बाद सत्यापन कराया गया. सत्यापन के बाद न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी पूरा होने के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा के उनके ठिकानों से कुल कितनी रुपए और ज्वेलरी बरामद हो पाया. विभाग लगातार इसके लिए जांच कर रही है. दरभंगा में कलर्क के घर छापेमारी से जिले में हड़कंप मचा हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading