संपत्ति के लिए है’वान बना बेटा, पिता की ह’त्या की फिर आं’ख भी फो’ड़ी

नालन्दा. बिहार में संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें लांघ दी. मामला नालंदा से जुड़ा है जहां कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर दी और फिर इतने से भी जी नहीं भरा तो एक आंख भी फोड़ दी. घटना बिहार के नालन्दा जिले से है जहां के रहुई थाना क्षेत्र के देकपूरा गांव में ये वारदात हुई.

बिहार के नालंदा में हुई हत्या की घटना के बाद जमा भीड़घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किशोर सिंह का अपने ही पुत्र जितेंद्र सिंह से संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि किशोर सिंह अपने छोटे पुत्र आकाश सिंह को भी घर में रहने नहीं देता था. देर रात भी संपत्ति के विवाद को लेकर पिता किशोर सिंह और पुत्र जितेंद्र सिंह के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई.

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का पुत्र जितेंद्र सिंह सायको टाइप का व्यक्ति था और वह अपनी पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट किया करता था, जिसके कारण उसकी पत्नी भी उसे पहले ही छोड़कर अपने मायके में रहती थी. पुत्र के द्वारा अपनी पिता की बेरहमी से हत्या करने के दौरान उसकी एक आंख भी फोड़ दी गई. परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी खुलकर सामने नहीं बता पा रहे हैं.परिजनों का कहना है कि घर में दो लोग चोरी के नियत से आए थे और उन्होंने ही किशोर सिंह की हत्या कर दी और फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष नंदकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.इस मामले में रहुई थानाध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने बताया कि पिता की हत्या उसके पुत्र जितेंद्र सिंह के द्वारा ही की गई है. पूरे घटना के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की किस कारण उसकी हत्या की गई है. फिलहाल प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद को लेकर हत्या किए जाने के मामला सामने आ रहा है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.