हाजीपुर में महिला की ह’त्या करने के बाद खेत में फेंका श’व

वैशाली: बिहार के वैशाली में महिला का शव बरामद किया गया है. महिला के शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. तत्काल गंगाब्रिज थाने की पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Thumbnail imageनदी किनारे महिला का शव बरामद

हाजीपुर के गंगा ब्रिज के पास महिला की लाश बरामद की गयी. महिला के शव के पास बोरा भी पाया गया है. जिसपर खून के निशान लगे हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि इसी बोरे में महिला के शव को किसी वाहन से लाया गया होगा. आसपास इलाकों में वाहन के चक्के का निशान भी मौजूद हैं. पुलिस के छानबीन में मालूम हुआ है कि महिला के गले पर फंदे का निशान है और शरीर पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने आशंका जताई है कि शव को बोरे में रखकर किसी वाहन से दियारा इलाके में लाया गया था.पाया नंबर 27 के पास मिला शव

जानकारी के मुताबिक गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 27 के पास महिला का शव पड़ा हुआ था. जहां दल बल के साथ पहुंचे गंगाब्रिज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने मामले की छानबीन की. पुलिस ने आसपास के इलाके में भी काफी पूछताछ की गई. मगर किसी ने पहचान नहीं की. सुनील कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला कहीं दूसरी जगह का लग रहा है. जहां हत्या करने के बाद शव छुपाने की नीयत से लाकर यहां फेंक दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.