मुजफ्फरपुर : बिहार बंगाली समिति, मुजफ्फरपुर शाखा के तत्वावधान में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती के अवसर पर हरिसभा मध्य विद्यालय के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ने बढ़चढ़ कर शिविर में रक्तदान किया।
डॉ.पीसी वर्मा की निगरानी में रक्तदान हुआ। इस दौरान डॉ.अल्का किरण के द्वारा नि:शुल्क फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट दिया गया। वहीं दूसरी ओर बिहार बंगाली समिति की केंद्रीय कमिटी की बैठक निजी क्लब के प्रांगण में हुई।
इस बैठक में कमिटी के केंद्रीय सभापति डॉ.कैप्टन दिलीप सिन्हा, सह सभापति अंजन कुमार सेन, सचिव विद्युत पाल, सहसचिव शिव शंकर गुहा, मुजफ्फरपुर शाखा सभापति, डॉ.दुर्गा पद दास, सचिव देवाशीष गुहा, सहसचिव अमरनाथ चटर्जी, अर्पण बोस, उज्ज्वल कुमार दास,
अनिकेत घोष, चंदन राय, सौमित्र बनर्जी, देवादिश गांगुली, मनीषा दत्ता, झूमा दास, शिखा मजूमदार, लीना सरकार, नीला बोस, पियाली चटर्ज, अनिता घोष समेत अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।










