बिहार में वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चो’री मामले में गैर निबंधित 38 मैरिज हॉलों पर छा’पेमारी

कटिहार: बिहार में वाणिज्य कर विभाग की टीम बिना निबंधन चलाए जा रहे 38 विवाह भवनों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापेमारी पटना और गोपालगंज कई शहरों में की गई। इसके लिए विभाग ने 120 अधिकारियों की 38 टीम का गठन किया था। टीम ने सारे दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।

शनिवार देर रात तक छापेमारी चली। कटिहार में भी बिना निबंधन और टैक्स चोरी कर विवाह भवन चलाने वाले दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कटिहार के गामी टोला स्थित वरदान बुटीक और वोल्दन रॉयल में निरीक्षण किया और कई निर्देश दिए। जांच अधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ जीएसटी के प्रावधान के तहत कारवाई की जाएगी और इन्हें निबंधन करने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.