सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में चार अपराधी गिरफ्तार किया गया है. एसपी हर किशोर राय ने बताया कि जमीन से निकाले गए शवों की पहचान कर ली गई हैं. दोनों युवक पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले थे. बीते 11 जनवरी को पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुर धनुषा जिला निवासी रामबाबू साह के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और जगदीश साह के 19 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार को अपराधियों ने अगवा कर लिया था.
![]()
नेपाल के दो युवकों को अगवा कर जमीन में दफनाया
एसपी ने बताया कि अपराधियों ने अगवा युवक के परिजनों से फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की थी. 13 जनवरी को परिजनों ने नेपाल में मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद नेपाल पुलिस ने बिहार पुलिस से अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए मदद मांगी. मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक पुलिस टीम का गठन करने का निर्देश दिया. एसपी द्वारा गठित टीम ने संदेह के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया.
पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में
वहीं नेपाल के रामबाबू साह ने बताया कि अपराधियों से 20 लाखों रुपए फिरौती के रूप में देना तय हो गया था और अपराधियों ने नेपाल के मलंगवा में रकम देने की जगह निर्धारित की लेकिन इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने रामबाबू से संपर्क नहीं किया और उन्हें उनके पुत्र की जानकारी नहीं थी. जिसके बाद नेपाल में ही मामला दर्ज करवाया गया. इधर पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक नेपाल के दौसा जिले के रहने वाले थे. दोनों 11 जनवरी से लापता थे। “दोनों युवकों के अपहरण की सूचना पर चार संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।



