मुजफ्फरपुर : बच्चों पर एईएस का दोहरा अ’टैक हो रहा है। एसकेएमसीएच में इस महीने मिले एईएस पी’ड़ित दो बच्चों को पिछले वर्ष गर्मी में भी यह बीमारी हुई थी। डॉक्टरों की प’ड़ताल में यह सामने आया है।
गर्मी के अलावा अब ठंड के माह में भी एईएस के केस मिलने लगे हैं। इस साल मिले मरीजों में से एक पूर्वी चंपारण और दूसरा मुजफ्फरपुर के मीनापुर का है।
हालांकि, दोनों बच्चों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों बच्चों में एईएस का कारणहाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है।
एसकेएसमीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि कुछ बच्चों में एईएस का दोबारा अटैक हो सकता है। इधर, मीनापुर में एईएस का मरीज मिलने के बाद विभाग हरकत में आ गया है।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि प्रभावित गांवों में जाकर उन बच्चों को खोजें जिन्हें पहले एईएस हुआ हो।
जिस गांव में बच्चे कुपोषित, हैं और वहां पहले बच्चों को एईएस हो चुका है, उन्हें चिह्नित कर उनके पोषण के लिए आईसीडीएस विभाग से संपर्क किया जाएगा।


