2 बच्चों की मां जेठ के साथ फरार:जेवर के साथ अनाज भी लेकर भाग गई

मुंगेर : मुंगेर में 2 बच्चों की मां अपने रिश्ते के जेठ (पति का बड़ा भाई) के साथ भाग गई। महिला के साथ भागा उसका जेठ खुद भी 4 बच्चों का पिता है। महिला का पति अब पत्नी की वापसी के लिए थाना से गुहार लगा रहा है।

3 साल से चल रहा था अफेयर; जेवर के साथ अनाज भी लेकर गई | The affair was  going on for 3 years; Took grains along with jewelry - Dainik Bhaskarमामला असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव का है। महिला का नाम नर्मदा देवी है। वह अपने पड़ोस में ही रहनेवाले जेठ कैलाश साह के साथ भागी है। साथ में अपने दोनों बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित पति त्रिपुरारी साह ने असरगंज थाना में पत्नी को भगाकर ले जाने का आवेदन दिया है। त्रिपुरारी साह की शादी बेगूसराय जिला के रघुनाथपुर निवासी शिकारी शाह की पुत्री नर्मदा से वर्ष 2007 में हुई थी। वह फिलहाल मुंबई में रहकर काम करता है।

22 जनवरी को फरार हुए दोनों

नर्मदा देवी का पति त्रिपुरारी साह मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता है और अपने घर मुंगेर भी पैसा भेजा करता था। जिससे उसके पत्नी और बच्चों की जीविका चलती थी। इसी दौरान पत्नी नर्मदा का अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भैंसुर (जेठ) चार बच्चों के पिता कैलाश साह के साथ नजरें चार हो गई। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों घंटों फोन पर भी बातें करने लगे।

इस बात की भनक जब त्रिपुरारी साह को हुई तो दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। भैंसुर और भाभो के बीच प्यार इस कदर हावी हुआ कि चार दिन पूर्व 22 जनवरी को दोनों फरार हो गए।

3 साल से हो रही थी बातचीत

नर्मदा अपने साथ दोनों बच्चो को भी ले गई। सूचना के बाद जब त्रिपुरारी घर पहुंचा तो पूरा घर खाली पड़ा था। शादी में मिले जेवर-जेवरात भी गायब थे। जिसके बाद पीड़ित पति के द्वारा असरगंज थाने में आज शुक्रवार को पत्नी के भागने का आरोप लगाते हुए कैलाश साह सहित चार के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है। पति त्रिपुरारी ने बताया कि तकरीबन 3 साल से मेरी पत्नी बगल के ही कैलाश शाह से फोन से बात करती थी, जिसको लेकर घर में लगातार तू-तू-मैं-मैं होती रहती थी।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

पति त्रिपुरारी साह ने कहा है कि घर में रखा सभी जेवर-जेवरात और पैसा अपने साथ लेकर वह कैलाश शाह के साथ भाग गई है। दोनों ने घर में रखे चावल, दाल, गेहूं और कपड़ा तक नहीं छोड़ा है। पति ने बताया कि वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता है, उसे 23 जनवरी को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी कैलाश साह के साथ भाग गई। मामले में पहले भी बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधियों के द्वारा पंचायती किया गया था। इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading