जमुई : शुक्रवार रात मारपीट की सूचना पर पहुंची महिला पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान आक्रोशितों ने एक महिला पुलिस कर्मी के कपड़े तक फाड़ डाले। वहीं महिला पुलिस जवान के साथ मारपीट करते देख अन्य पुलिसकर्मियों उसे किसी तरह वहां से बचाकर ले गए।
जिसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस टीम ने महिला सिपाही को इलाज के लिये अस्पताल लाया गया। जहां उसे गंभीर चोट आने पर प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मामला जिले के झाझा थाना क्षेत्र के महापुर गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार, झाझा थाना क्षेत्र के महापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची थी। जिनपर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला जवान गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं यह घटना पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता कि झाझा पुलिस की एक महिला सिपाही के साथ दर्जनभर स्थानीय महिलाओं द्वारा मारपीट किया जा रहा। जिसमें महिला सिपाही घायल हो गई। घटना झाझा थानाक्षेत्र के महापुर गांव में शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर शाम 112 पर झाझा थाना क्षेत्र के महापुर गांव की सपना देवी ने कॉल करते हुए जमीन को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी थी। जिसके बाद 112 की पुलिस मौके स्थल पर पहुंची।

उन्होंने जब कारण जानना चाहा तो ग्रामीण महिलाओं का पुलिस से विवाद हो गया। जिसके बाद स्थानीय महिलाओं ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। जिसमें एक महिला सिपाही आभा कुमारी के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में स्थानीय महिलाओं ने महिला पुलिस जवान के कपड़े तक फाड़ डाले।

