बहन से छे’ड़खानी का वि’रोध किया…भाई को बांधकर पी’टा: सांसद प्रतिनिधि और सरपंच के बेटे पर आ’रोप

बांका में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक भाई को बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित भाई के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर लिया है।

रविवार दोपहर इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।घटना 25 जनवरी की रात बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित युवती (23) 25 जनवरी की रात को सरस्वती पूजा करने के लिए गई थी। लौटने के दौरान गांव के ही 6 दबंग लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोका और छेड़खानी करने लगे। बुरी नीयत से उसे अपनी ओर खींचने लगे। इस छेड़खानी में सांसद के प्रतिनिधि के पुत्र और सरपंच के बेटे भी शामिल हैं।

रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा

युवती ने छेड़खानी का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनने के बाद उसका बड़ा भाई (26) मौके पर पहुंच गया। भाई ने बहन से हो रही हरकतों का विरोध किया। जिसके बाद सभी दबंगों ने भाई को पकड़ कर गांव के ही एक अज्ञात जगह पर हाथ और पैर रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद बहन उसे बचाने के लिए चिल्लाने लगी।

भाई को पीटते देखकर बहन ने घटना की जानकारी 112 पर दी। परिजन थाने के एसआई उमेश प्रसाद सिन्हा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसे देखकर सभी दबंग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवक की रस्सी खोली।

6 लोगों के खिलाफ FIR

इस मामले में युवती ने अशोक मंडल, केशव मंडल, बबलू मंडल, सीताराम मंडल, राजेश सिंह, नित्यानंद मंडल के विरुद्ध छेड़खानी और भाई के साथ रस्सी से बांधकर मारपीट करने मामले में दर्ज कराया है। इस मामले में रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती के बयान पर 6 लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। सभी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading