सीतामढ़ी में युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या:पैसे के लेन-देन से जुड़ा है मा’मला, छा’नबीन में जु’टी पुलिस

सीतामढी जिले में शविवार की रात आपसी लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन के विवाद में शनिवार की देर रात गांव के ही कुछ युवकों ने गोली मार दी, जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय ग्रामीण प्रेमशंकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।

Bihar: चुनाव में हार से बौखलाए प्रत्याशी के बेटे ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत - Sitamarhi Frustrated by defeat in election candidate son shot dead youth panic

पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक को मारी गोली

घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि चंदन गाड़ी भाड़े पर चलवाता था, जिसका कुछ लेनदेन का बकाया गांव के ही विक्की कुमार के पास था। उसी पैसे के लिए चंदन ने विक्की को शाम में फोन कर पैसा मांगा। इसी बात पर गुस्सा होकर विक्की गाली गलौज करने लगा।

चंदन भी इधर से गाली गलौज करने लगा। इसी बात पर विक्की अपने चार अन्य सहयोगी के साथ जाकर चंदन के दरवाजे पर तीन गोली मारी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार के सुबह सदर अस्पताल लाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading