छपरा : सारण जिले के गोरा ओपी अंतर्गत हथिसार कोरर टोला गांव में सोमवार की दोपहर में एक फूसनुमा घर में अ’चानक आ’ग लग गई। देखते ही देखते घर ज’लकर राख हो गया। इस दौरान घर में खेल रहे दो मासूम बच्चे जिं’दा ज’ल गए। दोनों मृ’त बच्चों की पहचान गांव के धर्मेंद्र साह के आठ वर्षीय आर्यन और तीन वर्षीय अभय कुमार के तौर पर हुई है। धर्मेंद्र साह परिवार के जीविकोपार्जन के लिए विदेश में वाहन चलाते हैं। घ’टना के वक्त घर में सिर्फ दोनों बच्चे थे, जबकि उनकी मां राशन लाने गई थी। दादा-दादी भी घर से बाहर थे।

घर में आ’ग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आ’ग को बु’झाया। इसके बाद दोनों बच्चों के ज’ले श’व को बाहर निकाला गया। ध’धकती आ’ग में दोनों बच्चे बु’री तरह ज’ल गए। पुलिस ने बच्चों के श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव के धर्मेंद्र साह के फूसनुमा घर में दिन में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग की लपट तेज निकलने लगी। घर में आग लगने के दौरान आर्यन और अभय घर के अंदर ही खेल रहे थे। दोनों बच्चे कब आग की चपेट में आ गए, किसी को पता नहीं चला। गांव के लोग आग बुझाने में लगे हुए थे। फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद दोनों बच्चों का शव जला हुआ देखकर गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे एक निजी विद्यालय में पढ़ते थे। घटना से पहले दोनों स्कूल से लौटे ही थे। घर आने के बाद दोनों ने मां के साथ भोजन भी किया और फिर खेलने लगे। बच्चों की मां अनीता देवी गांव में राशन लाने चली गई। वहीं, बच्चों की बुआ मृतकों के दो अन्य भाइयों के साथ बगल में घरेलू कार्य कर रही थी। दादा सुरेंद्र साह सब्जी बेचने के लिए निकले हुए थे, तो दादी अमरावती देवी खेत में काम करने के लिए गई थी।
घटना की सूचना अंचलाधिकारी रवि शंकर पांडेय व गौरा ओपी प्रभारी नित्यानंद सिंह आदि को दी गई। सभी लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि सरकारी मानक के अनुसार सहायता दी जाएगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।


