कटिहार : कोड़ा प्रखंड अंतर्गत कोलासी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय प्रशासन पर मनमानी तथा मेन्यू के अनुरूप खाना नहीं दिए जाने का आ’रोप लगाते हुए सोमवार को विद्यालय के समीप कटिहार- गेड़ाबाड़ी एनएच 81 को जा’म कर दिया। जा’म के कारण सड़क पर वाहनों की लं’बी क’तार ल’गी रही।
सूचना मिलते ही कोलासी ओपी प्रभारी शैलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां बच्चों को स’मझाने तथा मां’गों को लेकर विद्यालय प्राचार्य से बात किए जाने का आ’श्वासन मिलने पर आ’क्रोशित छात्रों ने जा’म हटाया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि उन्हें तय मेन्यू के तहत खाना नहीं मिल पाता है। छात्रों ने स्कूल के शिक्षकों पर विद्यार्थियों को बेवजह प्रताड़ित तथा दंडित करने का आरोप भी लगाया है। विद्यार्थियों को घटिया भोजन दिया जा रहा है।
बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व भी शिक्षक द्वारा विद्यालय के छात्र को बाहरी लड़के के साथ परिसर में प्रवेश करने से रोके जाने तथा डांटने पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों की दो बाइक को आग के हवाले कर दिया था।
वहीं, विद्यालय के प्राचार्य डा. ब्रजेश कुमार ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि स्कूल के कुछ छात्र अनुशासन का पालन नही कर रहे हैं। इसका प्रभाव अन्य बच्चों पर भी हो रहा है। सख्ती बरते जाने के कारण झूठा आरोप लगा सड़क जाम व प्रदर्शन किया गया है।
प्राचार्य ने बताया कि रविवार को दूध की खेप किसी कारणवश नहीं पहुंच पाने के कारण रात्रि में बच्चों को खीर नहीं दी जा सकी थी। इस कारण कुछ छात्र नाराज हो गए और अन्य छात्रों को बरगलाकर सोमवार को सड़क जाम कर दिया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने को लेकर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

