एंटी करप्शन के फर्जी अफसर वाहन जांच करने की सूचना सीवान SP को दे फं’से, दोनों UP निवासी

सीवान : हूटर-लाइट लगी ब्रेजा कार से पहुंचे दो लोगों ने खुद को एंटी करप्शन का अधिकारी बताया और सीवान में गुठनी चौराहे पर वाहनों की जांच के नाम पर वसूली करने लगे। रविवार आधी रात के बाद यह जांच चल ही रही थी कि सीवान पुलिस की जिप्सी पहुंच गई।

Bihar:एंटी करप्शन के फर्जी अफसर वाहन जांच करने की सूचना सीवान Sp को दे फंसे,  दोनों Up निवासी - Bihar: Fake Anti-corruption Officer Gave Information  About Checking Vehicle To Siwan Sp, Both

पुलिस ने वाहन जांच कर रहे दोनों लोगों को कब्जे में लिया तो रात में उस रास्ते से गुजर रही गाड़ियों पर बैठे लोग चौंक गए। सोमवार को सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) ने खुद आकर कि दोनों न केवल फर्जी थे, बल्कि धौंस जमाने के लिए उन्हें भी फोन किया था। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के अनुसार, जब रात एक बजे इन लोगों का कॉल आया तो दिमाग ठनका कि एंटी करप्शन की टीम को इस समय किस तरह की जांच करनी है।

यूपी के रहने वाले है गिरफ्तार फर्जी पदाधिकारी
पुलिस को एक्टिवेट किया तो सामने आया कि दानों फर्जी हैं और उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। इनमें से एक शेषमणि सिंह का पुत्र अमन सिंह है जबकि दूसरा अखिलेश सिंह का पुत्र अमित सिंह है। दोनों यूपी के देवरिया जिले के लार थाना के चुरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं।इनके पास से पुलिस ने एक ब्रेजा कार, फर्जी पहचान पत्र, 3 मोबाईल और स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन रसीद भी जब्त किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading