मुजफ्फरपुर : करजा थाना क्षेत्र के रक्सा बहादुर चौक पर रविवार रात चो’रों ने एस्बेस्टस काटकर एक आभूषण दुकान में घुसकर करीब साढ़े चार लाख रुपये के गहने की चो’री कर ली।
दुकानदार जब सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के पीछे गोदाम का दरवाजा टू’टा हुआ पाया। ऊपर रखा एस्बेस्टस भी क’टा हुआ था। दुकान में लगे सी’सीटीवी कैमरे के तार को का’टा गया था।
चो’री की जानकारी होने पर वहां भीड़ लग गई। इसकी सूचना क’रजा पु’लिस को दी गई। सूचना पर क’रजा पुलिस ने पहुंचकर जांच प’ड़ताल की। मामले में दुकानदार जगन्नाथ साह ने क’रजा थाने में आ’वेदन देकर के’स दर्ज कराया है।
इसमें बताया गया कि रक्सा बहादुर चौक पर उसकी आभूषण व बर्तन की दुकान है। रविवार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।
दुकानदार ने बताया कि पिछले वर्ष 15 अगस्त को उसकी दुकान का ताला काटकर करीब पांच लाख रुपये की चोरी हुई थी। आजतक मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी, कार्रवाई की जाएगी।


