मुजफ्फरपुर: ओमान की राजधानी मस्कट में 31 से चार फरवरी तक होने वाली चार दिवसीय साहित्य संवर्धन यात्रा में मिथिलांचल की बेटी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुजफ्फरपुर निवासी और सीतामढ़ी के मनिकचौक उच्च विद्यालय की शिक्षिका सह अखिल भारतीय साहित्य परिषद बिहार इकाई की सचिव डॉ. मीनाक्षी मीनल विदेश में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
साहित्य संवर्धन यात्रा में देशभर से 13 साहित्यकार भाग लेंगे। इनमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, धीरज शर्मा, प्रदीप सदाशिव पराड़कर, साधना बलवते, पवनपुत्र बादल, ऋषि कुमार मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह, कलाधर अर्जुनलाल आर्य, डॉ. मीनाक्षी मीनल व नीलम राठी समेत अन्य शामिल हैं। डॉ. मीनल ने बताया कि बिहार का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी प्राप्त हुआ है।





