मुजफ्फरपुर : इंटर परीक्षा में हर परीक्षार्थी को यूनिक आईडी

मुजफ्फरपुर: इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को यूनिक आईडी जारी किया गया है। बिहार बोर्ड ने हर परीक्षार्थी को विशेष पहचान देने के लिए पहली बार यूनिक आईडी जारी किया है। एक फरवरी से आयोजित इंटर परीक्षा को लेकर यह विशेष व्यवस्था की गई है। एक से 11 फरवरी तक दो पालियों में इंटर की परीक्षा होनी है। जिले में 67 केंद्र बनाए गए हैं।

Bihar Board: घने कोहरे के बीच मुजफ्फरपुर के 65 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा  शुरू - Bihar Board Exam 2022:Inter examination started at 65 centers of  Muzaffarpur amidst dense fog, search conducted before ...
बोर्ड ने इस वर्ष भी सभी विषयों में 100 फीसदी अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया है। सभी विषयों में जितने प्रश्नों का हल विद्यार्थियों द्वारा किया जाना है, उससे दोगुनी संख्या में प्रश्न पूछे जाएंगे। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर तक धारा 144 लागू रहेगी और इसका सख्ती से • पालन करवाया जाएगा। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था करनी है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की तलाशी को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है।

देर शाम तक केंद्रों पर बेंच-डेस्क की व्यवस्था 
इंटर परीक्षा को लेकर सोमवार की देर शाम तक परीक्षा केंद्रों पर बेंच-डेस्क की व्यवस्था होती रही। सभी बीईओ को बेंच-डेस्क पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर जवाबदेही दी गई थी। इसके साथ ही कई केंद्र पर सीसीटीवी नहीं लग पाया था। शाम में इसकी रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से सीसीटीवी लगवाने की व्यवस्था की गई। कई केंद्रों पर प्रकाश की सही व्यवस्था नहीं होने को लेकर डीईओ ने केंद्र अधीक्षक को फटकार लगाई और निर्देश दिया।

जिले से 56 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे 
इंटर परीक्षा में छात्रों को ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव सवालों के उत्तर देने के लिए अलग-अलग समय दिया जायेगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसका निर्देश सभी केंद्राधीक्षकों को दिया है। जिले से 56 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 12.45 तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 से शाम पांच बजे तक होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading