मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल की ओपीडी में पिछले साल सिर्फ 34 फीसदी मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इससे उलट पीएचसी में सदर से अधिक मरीजों ने अपना इलाज कराया है।
सदर अस्पताल की ओपीडी में हर महीने 39 हजार 218 मरीजों को देखने का लक्ष्य है। साल 2022 के अप्रैल से दिसंबर तक सदर अस्पताल में एक लाख 58 हजार 214 मरीज आए।
जिले में सबसे ज्यादा मरीज मुरौल पीएचसी में पहुंचे। यहां दिसंबर तक 60 फीसदी मरीजों ने अपना इलाज कराया। पूरे जिले के अस्पतालों में 32 फीसदी मरीजों का इलाज ओपीडी में किया गया।
सदर अस्पताल में अब मरीजों के इलाज के लिए 49 डॉक्टर हो गए हैं। दिसंबर तक अस्पताल में 39 डॉक्टर थे। दूसरी पाली में दस फीसदी ही मरीजों का इलाज सात दिसंबर से शुरू हुई दूसरी पाली में भी दस फीसदी मरीजों का ही इलाज हुआ।
सदर अस्पताल सूत्रों ने बताया कि दिसंबर में जरूर दूसरी पाली में ओपीडी शुरू करने का निर्देश मुख्यालय से आया था, लेकिन पूरी तरह लागू नहीं हुआ था मुख्यालय से निर्देश नहीं होने के कारण दूसरी पाली में ओपीडी के लिए पर्चा नहीं कटा पहली पाली में जो पर्चे कटे थे, उनलोगों को दूसरी पाली में भी देखा जाता था। इसके अलावा यदि किसी मरीज की पहली पाली में जांच लिखा गया हो तो उसकी जांच रिपोर्ट देखी जाती थी।


